फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। चिकित्सक दिवस पर लायंस क्लब से जुड़े परिवारों के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन मंडलीय चेयरमैन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में डॉ़ प्रदीप नैन ने 22 लोगों की ईसीजी की। डॉ़ संजय तोमर ने 51 व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर और दंत परीक्षण किया। डॉ़ दीपक शर्मा ने 72 लोगों की शुगर और 15 लोगों की आंखों की जांच की। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक लॉयन डॉ़ रामलाल, रीजन चेयरमैन दीपक गोयल, लॉयन मनोज मित्तल, आशीष गोयल, अनिल गांधी, सचिन सिंघल संतोष गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।