फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। राजकीय और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक आवेदन करना होगा। शिक्षक परिषद की वेबसाइट पर सभी दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धमेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि आवेदन करने के लिए शिक्षकों को अपने सभी दस्तावेज, क्षेत्र के दौरे की रिपोर्ट, तस्वीर, ओडियो या वीडियो के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद शिक्षकों को आवेदन की हार्ड कॉपी 15 जुलाई तक कार्यालय में जमा करनी होगी। आवेदन संबंधी अन्य जानकारी के लिए शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। शिक्षकों के आवेदन के बाद जिला व मंडलीय स्तर पर शिक्षकों के आवेदनों की जांच के बाद शिक्षकों की सूची 25 जुलाई तक राज्य स्तरीय समिति को भेजी जाएगी। 26 जुलाई से तीन अगस्त तक राज्य स्तरीय समिति आवेदनों की जांच कर शिक्षकों के नाम केंद्र के पोर्टल पर अपडेट करेगी। चार और पांच अगस्त को शिक्षकों का साक्षात्कार लिया जाएगा और 14 अगस्त को शिक्षकों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें