बिनौली। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों और चिकित्सकों को गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना ने सम्मानित किया। स्कूल डायरेक्टर डॉ. अनिल आर्य, उप प्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने शनिवार को सीएचसी बिनौली अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अमित गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक बिनौली रवेंद्र सिंह, एसएसआई मुन्नेंद्र सिंह, कांस्टेबल केपी भाटी, बीईओ बिनौली सतीश शर्मा, अजय शर्मा को कोविड 19 कर्म योद्धा प्रमाणपत्र से सम्मानित किया। डॉ. अनिल आर्य ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी से हमारी जान बचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी व पुलिसकर्मी दिन रात लगे हैं, ताकि हम सुरक्षित रह सके।