फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 5.26 करोड़ रुपये के गबन में हेड कांस्टेबल को हाईकोर्ट से जमानत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से:
विज्ञापन

बागपत। हाईकोर्ट ने 5.26 करोड़ रुपये के गबन में जेल में बंद हेड कांस्टेबल राजीव की जमानत याचिका मंजूर कर ली। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों की जमानत याचिका भी मंजूर हो चुकी है। जबकि कई आरोपी अभी जेल में बंद है।
विज्ञापन


मेरठ की सीएमएस कंपनी के प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने चार मार्च 2025 को बड़ौत कोतवाली में 5.26 करोड़ रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि एटीएम में डालने के लिए दिए गए 5.26 करोड़ रुपये का दो कर्मियों ने गबन कर लिया। इसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव, रॉकी, चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर, दो सिपाहियों, क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के सिपाही राजीव, सरधना थाने के सिपाही ओजस्वी मलिक समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर समेत चारों पुलिसकर्मियों को पहले ही जमानत मिल गई थी। जेल में बंद हेड कांस्टेबल राजीव की जमानत याचिका हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने मंजूर कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें