हवन के साथ अखंड पाठ कराया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के श्री राधा कृष्ण ठाकुर द्वारा मंदिर में चल रही तीन दिवसीय श्रीराम चरित्र मानस के अखंड पाठ का सोमवार को हवन के साथ समापन हुआ।
आचार्य विनोद शास्त्री ने मंत्रों से हवन पूर्ण कराया। हवन में यज्ञमान राजीव गोयल सपत्नीक रहे। तीन दिवसीय अखंड पाठ कराया गया। श्रद्धालुओं ने अखंड पाठ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कस्बे के पूर्ण चेयरमैन विनोद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, पंडित अंकुर शर्मा, मनोज सिंघल, दीपक गोयल, अंकुर गोयल, ब्रिजेश गोयल, अरूण मित्तल, आशु गोयल, राकेश गोयल ने हवन में आहुतियां दीं।