फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहरका मार्ग जर्जर, परेशानी झेल रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कहरका मार्ग जर्जर, परेशानी झेल रहे ग्रामीण
विज्ञापन

चांदीनगर। कहरका गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है। रास्तों पर कीचड़ भरा रहता है, जिसके चलते ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नही किया गया तो धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण अमित शर्मा ने बताया की यह गांव का मुख्य मार्ग है, जिसमें नालियों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मार्गों में कई-कई फीट गड्ढ़े हो चुके हैं। इसके चलते सड़क से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण जितेंद्र ने बताया कि गांव के कीचड़ भरे मार्ग पर आने-जाने में सबसे अधिक परेशानी बच्चों को स्कूल जाते समय होती है। बच्चे इस जर्जर मार्ग पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्राम प्रधान से लेकर जनप्रतिनिधियों तक इस समस्या को लेकर शिकायत की जा चुकी है लेकिन समाधान नहीं हुआ। काफी समय से कीचड़ जमा रहने से गांव में अनेक प्रकार की बीमारियां पनपने का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शन में मास्टर सेंसर लाल त्यागी, अमित शर्मा, सत्य प्रकाश, राजेश्वर, पदम, सचिन, नंद किशोर, बाबूराम, नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें