फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के खनन माफियाओं ने खादर में बरसाईं गोलियां 

Sun, 06 Nov 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
बागपत के छपरौली में यमुना की धार का रुख मोड़ने का विरोध कर रहे बदरखा के ग्रामीणों पर हरियाणा के खनन माफियाओं ने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। यहां पोर्कलेन मशीन से यमुना की धार के सामने रेत डाला जा रहा है, जिससे इसका रुख बदरखा खादर की तरफ घूम गया है। धार मोड़कर माफिया हरियाणा की साइड से खनन करने की जुगत में हैं। एसओ का कहना है कि हरियाणा के अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के बदरखा के यमुना खादर में फायरिंग होने से लोगों में दहशत व्याप्त है। खनन माफिया कभी भी खूनी खेल खेल सकते हैं। असलियत में हरियाणा के पानीपत जनपद की सीमा में खनन माफियाओं ने पोर्कलेन के सहारे रेत धार के सामने डालना शुरू कर दिया। इसका बदरखा के ग्रामीणों ने विरोध किया, क्योंकि पानी की धार बदरखा की तरफ हो गई। शनिवार को खनन माफियाओं ने बदरखा से विरोध करने गए ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। इन लोगों ने किसी तरह खादर से भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि रेत माफिया डंफर और ट्रकों से रेत खनन करने का मनसूबा बना रहे हैं। खनन स्थल पर यमुना का पानी होने से माफियों को दिक्कत आ रही थी तो उन्होंने धड़ल्ले से रेत खनन चालू रखने के लिए पानी की धारा ही वहां से हटा दी।   ग्राम प्रधान राजकुमार के नेतृत्व में यमुना खादर में जाकर इसका विरोध किया गया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इसकी शिकायत सीओ रमाला व एसडीएम बड़ौत से भी लिखित रूप में की तो अधिकारियों ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि नांगल, जागोस व बौढ़ा के खादर में रेत माफियां खनन कर रहे हैं, इस कारण वर्चस्व को लेकर फायरिंग तक करने में वे गुरेज नहीं करते। एसओ छपरौली जितेंद्र यादव ने बताया कि हरियाणा के रेतमाफियां फायरिंग करके दहशत फैलाना चाहते है, ताकि वे यमुना की धारा को बदरखा की ओर मोड़ सके, जो नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए हरियाणा केे उच्च अधिकारियों से संपर्क करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें