बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में शूटिंग चैंपियनशिप में निशाने लगाते शूटर। स्रोत:कोच
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी बिनौली । बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को बिनौली राइफल क्लब द्वारा आयोजित वोल्थर कप शूटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा व यूपी के शूटरों ने निशाने लगाए। चैंपियनशिप में तीसरे दिन हरियाणा के शूटरों का दबदबा रहा।
दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ पुरुष वर्ग में गाजियाबाद के प्रत्युष शिवानी ने 600 में 567 अंक और सीनियर पुरुष वर्ग में फरीदाबाद के करण सहरावत ने 576 अंक तो सोनीपत के नवीन सिंह ने 572 अंक प्राप्त किए। सब यूथ पुरुष वर्ग में फरीदाबाद के जतिन चौधरी ने 576 अंक तो जूनियर पुरुष वर्ग में बागपत के मुकाबिर ने 574 अंक प्राप्त किए।
दस मीटर एयर पिस्टल एनआर जूनियर पुरुष वर्ग में गुरुग्राम के अतुल ने 400 में से 379 अंक, सब यूथ पुरुष वर्ग में फरीदाबाद के अंश चौधरी ने 367 अंक तो सब यूथ महिला वर्ग में हापुड़ की जानवी राज सिंह ने 358 अंक प्राप्त किए। इस दौरान कोच सचिन कौशिक, कपिल शर्मा, फारुख अली, शमीम अहमद, अंकुश कुंडु, कपिल सिवाच, कुनाल मलिक, राजेश अशवाल, हसन मलिक मौजूद रहे।