फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बांट माप विभाग के कर्मचारी कर रहे व्यापारियों का उत्पीड़न

Mon, 23 Jan 2023 05:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बिनौली रोड पर रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन की बैठक हुई। जिसमें बांट-माप तौल विभाग के कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों ने व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री नवीन जैन के कार्यालय पर हुई बैठक में नवीन जैन बब्बल ने कहा कि बांट माप विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जबकि पहले इस समस्या को लेकर विभागीय अफसरों व व्यापारियों की बैठक में बिना वजह व्यापारियों का उत्पीड़न न किए जाने पर सहमति बनी थी।
सर्वसम्मत्ति से करुण उर्फ मनु तिवारी को युवा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने संगठन की नीतियों के तहत संगठन को मजबूत बनाने व व्यापारियों के हकों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि पालीवाल ने और संचालन युवा नगराध्यक्ष सौरभ जैन ने किया। बैठक में अनिल जैन, जिनेंद्र जैन, परवीन, अजय गोयल, अमन गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें