बागपत। महिलाओं व किशोरियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को महिला व बालिका डीएम के साथ संवाद करेंगी। कार्यक्रम के अंतर्गत यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा की शिकायतों, संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझाव और सहायता के लिए पारस्परिक संवाद किया जाएगा। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि पारस्परिक संवाद में विद्यालय के पास शराब की दुकान, विद्यालय के समय आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, किसी घर में महिला या बच्चे के साथ किसी प्रकार की हिंसा, रास्ते में लाइट न होने से अंधेरे में असुरक्षित माहौल, विद्यालय में चारदीवारी शौचालय का न होना एवं घरों में शौचालय की व्यवस्था का न होने की समस्या के बारे में अवगत करा सकती है, जिसका समाधान कराया जाएगा।