कमरे पर लटका ताला, अंदर आराम फरमा रहे थे जमाती
बागपत। निजामुद्दीन मरकज से निकले जमातियों में संक्रमण मिलने के बाद अब जिले में जमातियों की तलाश चल रही है। खेकड़ा में पुलिस ने शुक्रवार को सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने एक बंद कमरे का ताला खुलवाया, तो यहां सात-आठ जमाती आराम फरमाते हुए मिले। पुलिस ने इनका मौके पर ही मेडिकल कराया। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहने की सलाह दी गई। बता दें कि जिले में अब तक लगभग 275 जमाती मिल चुके हैं। इनमें नेपाल के अलावा देश के आठ राज्यों के जमाती भी शामिल हैं।