फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के पव्वों पर नहीं मिला हॉलमार्क, सेल्समैन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। चमरावल गांव में शराब से मौत के मामले में आबकारी विभाग की छानबीन चल रही है। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने पुसार गांव में एक देशी शराब के ठेके पर छापा मारा तो तोहफा मार्का के 12 पव्वे ऐसे बरामद हुए, जिनकी सील उखड़ी हुई थी। सील पर लगने वाला हॉलमार्क भी नहीं लगा था। आबकारी विभाग की शिकायत के बाद पुलिस ने ठेके के सेल्समैन जगदीश पुत्र रणजीत सिंह निवासी बेगमाबाद गढ़ी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर मुनेंद्रपाल ने बताया कि यह ठेका अशोक पुत्र खेमचंद निवासी दोघट कस्बा का है। सेल्समैन से पूछताछ की जा रही है कि यह यह गड़बड़ी कैसे की गई। इसमें कौन कौन लोग शामिल रहे है। दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। हॉलमार्क को क्यों हटाया गया था। विभाग मामले की जांच कराने में जुटा है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें