फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल भेजा गुरमीत

विज्ञापन
बागपत : बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम से काले रंग की गाड़ी से सुनारिया जेल को जाते डेरा प्रमुख गु - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का एक माह का पैरोल खत्म होने पर सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल भेजा गया। उसे रोहतक पुलिस अपने साथ बरनावा आश्रम से लेकर गई, जबकि बागपत पुलिस भी हरियाणा बॉर्डर तक छोड़कर वापस लौट आई। गुरमीत के साथ हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी बरनावा आश्रम से चले गए।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पैरोल मिलने पर 17 जून को रोहतक की सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम में पहुंचा था। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी आश्रम में आए थे। गुरमीत राम रहीम ने एक महीने बरनावा आश्रम में वक्त बिताया और उसके अनुयायी भी आश्रम पहुंचते रहे।
गुरमीत राम रहीम का पैरोल रविवार को खत्म हो गया। सोमवार को हरियाणा के रोहतक जिले की पुलिस उसे लेने बरनावा आश्रम पहुंची। गुरमीत का चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला दोपहर करीब 2:50 बजे पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना हुआ। सीओ बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा व बागपत पुलिस भी उनके साथ हरियाणा बॉर्डर तक गए और वहां से वापस लौट आए।
विज्ञापन

बरनावा चौकी पर रोके गए बड़े वाहन
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम से वापस रोहतक में सुनारिया जेल जाने के कारण सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस ने सोमवार को बरनावा चौकी पर बड़े वाहनों को रोक दिया। इसके अलावा बरनावा आश्रम के पास पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें