फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में गुराना गांव की टीम चैंपियन बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़का गांव में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुकाबले में बिजरौल गांव की टीम को 17 प्वांइट से हराकर गुराना गांव की टीम चैंपियन बनी। विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन यशपाल सिंह तोमर ने फीता काटकर किया। गुराना टीम के कोच एडवोकेट विशेष तोमर ने बताया कि गुराना गांव की टीम ने सेमीफाइनल में बिजरौल को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं बड़ौली की टीम ने सोनीपत हरियाणा की टीम को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल का टिकट प्राप्त किया था। फाइनल मैच में गुराना ने जबरदस्त खेलते हुए बड़ौली की टीम को एक तरफा 37-20 के अंतर से हरा दिया। मैच समाप्ति के बाद गांव के गणमान्य लोगों ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। गुराना टीम के कप्तान विकास उर्फ कग्गा को बेस्ट डिफेंडर, अमित को बेस्ट रेडर पुरस्कार से सम्मनित किया गया। इस दौरान रोहित, बोबी, रोनक, विक्की, शोएब, अर्जुन, सन्नी, अश्वनी,कालू, हेंमत,संदीप, मोनू, अंकुर, निशांत आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें