फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों को किया परेशान, तो लाठी-डंडों से देंगे जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी अधिकारी सर्वे के नाम पर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर उनका उत्पीड़न कर रहे है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध मेंं आगामी एक जून से प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। यदि फिर भी भ्रष्ट अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो व्यापारी इसका जवाब लाठी-डंडों से देगेंं। वे रविवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित होंडा शोरूम पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारी देश में 1. 87 करोड़ का जीएसटी प्रतिमाह भारत सरकार को दे रहा है। इतना बड़ा टैक्स विश्व में कोई भी देश का व्यापारी नहीं दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद बोगस फर्म नाम पर व्यापारियों का जीएसटी अधिकारी उत्पीड़न कर रहे हैं। कहा कि बिना जीएसटी अधिकारियों के बोगस फर्म का रजिस्ट्रेशन हो ही नहीं सकता। जीएसटी के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा सही व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके यहां सर्वे छापे की कार्रवाई की जा रही है।
लोकेश अग्रवाल ने कहा कि 40 लाख तक के व्यापार से व्यापारी जीएसटी से मुक्त है। इसके बाद भी जीएसटी अधिकारी उनके प्रतिष्ठानों पहुंचकर सर्वे व छापे कार्रवाई करते हैं। फूड एक्ट के तहत कंपनी के माल का जीएसटी अधिकारी सैंपल लेते हैं। गड़बड़ होने पर व्यापारी को फंसाया जाता है। जबकि कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती। व्यापारी के बजाय कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। आगामी एक जून से उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल प्रदेश भर में सर्वे व छापे कार्रवाई के विरोध में आंदोलन करेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण तोमर उर्फ बोबी, मुदित जैन, चिराग जैन, संदीप जैन, नवनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें