फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर जाएंगे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 10
विज्ञापन

रटौल। ढि़कोली गांव के सैनिक भवन पर रविवार को पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। इसमें समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसके साथ ही फैसला लिया गया कि जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने को समर्थन किया जाएगा और वहां चल रहे पूर्व सैनिकों के धरने के समर्थन में तहसील में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
समिति के अध्यक्ष सूबे सिंह ढाका ने बताया कि पिलाना ब्लाक के सभी पूर्व सैनिक 30 मई को एसडीएम को पूर्व सैनिकों के प्री मेच्योर रिटायरमेंट, अयोग्यता, जेसीओ और पेंशन की समस्या के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन देंगे। इसके अलावा पूर्व सैनिक दिल्ली मे जंतर मंतर पर चल रहे महिला पहलवानों के धरने में शामिल होंगे। इस मौके पर लोकेंद्र, सूबे सिंह ढाका, राजेंद्र सिंह, नरेश ढाका, सलीम खान, लच्छी राम सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


तार टूटकर गिरने से गन्ने की फसल जली
रमाला। किरठल निवासी किसान कृष्णपाल के खेत के बीच होकर हाइटेंशन लाइन जा रही है। रविवार की सुबह लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान की गन्ने की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक करीब चार बीघा फसल जल चुकी थी। किसान ने फसल के नुकसान के मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें