फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पोते की मौत का गम सहन नहीं कर पाया दादा, हृदयघात से जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमीनगर सराय कस्बे में व्यापारी और उसके बेटे की मौत होने से शोक का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे में कैंसर से ग्रस्त पोते की मौत का गम दादा सहन नहीं कर पाया। जिसकी हृदयघात से मौत हो गई। कस्बे में एक घर से एक साथ दो अर्थी उठने से शोक की लहर दौड़ गई। जिनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर व्यापारी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
कस्बे के रहने वाले खल व्यापारी लाला महेंद्र कुमार अपने सबसे छोटे बेटे दीपक के साथ रहते थे। बताया कि कई वर्ष पहले दीपक की मौत हो गई थी। जिसके बाद से व्यापारी लाला महेंद्र कुमार अपने पोते भरत के साथ रहते थे। भरत अपने दादा लाला महेंद्र कुमार का सारा कामकाज संभालता था। बताया कि भरत कई वर्षा से कैंसर से ग्रस्त था, जिसका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा था। रविवार की सुबह व्यापारी के पोते भरत की मौत हो गई। जिसके बाद पूरा परिवार गम में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पोते की मौत के गम में दादा लाला महेंद्र कुमार बेसुध हो गए और उन्हें हृदयघात हो गया। जिसके बाद परिवार वाले लाला महेंद्र कुमार को मेरठ के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर व्यापारी और उसके पोते की मोत होने से कस्बे में शोक छा गया। जिसके बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और कस्बे के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें