फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसान महापंचायत में शामिल होने जाएंगे रालोद कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद कार्यकर्ता सोमवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पीपली कुरुक्षेत्र हरियाणा में होने वाली किसान महापंचायत में जाएंगे। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि बड़ौत कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र होंगे और वहां से महापंचायत के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महापंचायत रखी गई है। जिसमें शामिल होने के लिए रालोद अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने आह्वान किया है। जिनके आह्वान पर उत्तर प्रदेश से रालोद कार्यकर्ता काफी संख्या में महापंचायत में शामिल होंगे। सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि किसानों की मांग जायज है। भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर किसानों की आवाज दबाना चाहती है। लेकिन रालोद किसानों के साथ है और किसानों पर अत्याचार नहीं होने देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें