बागपत के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चें
- फोटो : BAGHPAT
बागपत/खेकड़ा। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में शनिवार को ग्रांड पेरेंटस डे मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के दादा-दादी और नाना-नानी ने भाग लिया।
शुभारंभ प्रधानाचार्य मेघना दहिया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के दादा-दादी व नाना-नानी के लिए एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एलकेजी की छात्रा स्वाति व नर्सरी के छात्र शिवांश की दादी ने भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने योगा का प्रदर्शन किया।
उधर, खेेकड़ा स्थित इंद्रप्रस्थ लिटिल किंगडम प्ले स्कूल में शनिवार को ग्रांड पेरेंटस डे की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सत्तर के दशक के गानों पर बच्चों ने नृत्य कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में शामिल दादा दादी अपने पोते-पोतियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर झूम उठे। मुख्य व्यवस्थापक अर्चना महाजन ने सभी को सम्मानित किया।