फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को फसलों पर ड्रोन से कीटनाशक का स्प्रे की जानकारी दी

विज्ञापन
बावली गांव में किसानों को फसलों पर ड्रोन से कीटनाशक की जानकारी देते किसान उत्पादक संगठन के पदाधि - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
फसलों पर ड्रोन से कीटनाशक का स्प्रे की जानकारी दी
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत ब्लॉक में किसान उत्पादक संगठन की ओर से फसलों पर ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव का परीक्षण किया गया। शनिवार को ब्लॉक के महावतपुर बावली गांव में पहली बार ड्रोन तकनीक का प्रयोग किया गया।
बड़ौत ब्लॉक एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के निदेशक और सीईओ ने शनिवार को महावतपुर बावली गांव में किसानों को ड्रोन से फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करने की तकनीक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव करने की नई तकनीक है। इस तकनीक से कीटनाशक का स्प्रे के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। ड्रोन से सात से आठ मिनट में एक एकड़ फसल पर स्प्रे किया जा सकता है। नई तकनीक से दवाई, पानी के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को नई योजना और तकनीक का लाभ उठाने के लिए संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। यह स्प्रे फसलों के ऊपर से होता है, जो फसलों के लिए काफी फायदेमंद हैं। इस तकनीक से किसानों के स्वास्थ्य पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इस मौके पर योगेंद्र पंवार, उपेंद्र तोमर, मुरारी लाल, अशोक मान, राकेश त्यागी, उदयवीर पंवार, सीईओ विशाल कुमार और बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें