बागपत। जिले की पांच ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यो का ऑडिट कराया जाएगा। जिसके लिए जिला विकास विभाग के अधिकारी ने तैयारी शुरू कर दी।
जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार त्यागी ने बताया कि जिले में 21 ग्राम पंचायतों का सोशल ऑडिट कराया जा जा रहा है। जिसमें वर्ष 2013-14 में कराए गए विकास कार्यो का ऑडिट कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले सात ग्राम पंचायतों का ऑडिट कराया जा चुका है। अब गौना, धनौरा सिल्वरनगर, ककड़ीपुर, रमाला, सोंटी ग्राम पंचायत का ऑडिट कराने के लिए फाइल तैयार कर भेजी गई है। मुख्य विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास का कहना है कि जल्द ही ऑडिट कराया जाएगा।