फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सरकार जल्द करे बकाया गन्ना मूल्य भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। कस्बे में बृहस्पतिवार को हुई किसानों की बैठक में सरकार से जल्द बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि चौगामा क्षेत्र के किसान खतौली, दौराला, मंसुरपुर, भैसाना, किनौनी, और मलकपुर चीनी मिलों पर अपना गन्ना डालते हैं। खतौली, मंसुरपुर, दौराला मिल ने इस सत्र का गन्ना भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है, जबकि भैसाना, किनौनी, मलकपुर चीनी मिलों ने अभी तक पिछले सत्र के बकाए का भी भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

बकाया भुगतान न होने के कारण किसान परेशान है। किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। किसान घर का खर्च चलाने के लिए कर्जदार हो रहा है। उन्होंने सरकार ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। मौके पर राजपाल सिंह, हरवीर सिंह, जसवीर सिंह, अता इलाही, नूरहसन, यामीन, नहार सिंह, ओमपाल सिंह, रोजूदीन, नशीर, कंवरपाल सिंह, हुसैन खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें