बड़ौत/खेकड़ा। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की आनलाइन बैठक रविवार को हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और संगठन के मुख्य संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश की स्थिति सुधारने के लिए जल्द से जल्द सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या है। उन्होंने कहा जनसंख्या विस्फोट की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष तरुण ने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र से शीघ्र बनाने की मांग की। उधर, खेकड़ा में डा. इन्द्रेश कुमार ने गांव डगरपुर के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। अभय पाल बैसला, बिट्टू बैसला, दीपक गुर्जर, मिंटू प्रधान आदि शामिल रहे।