दोघट में पत्रकार वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
- फोटो : BAGHPAT
किसानों की बर्बादी की योजनाएं बनाती है सरकार: चौटाला
दोघट। भाजपा सरकार किसानों की उन्नति के बजाए बर्बाद करने की योजनाएं बनाती है। किसानों की आवाज को दबा रही है। यह बात इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक अभय सिंह चौटाला ने बृहस्पतिवार रात मुजफ्फरनगर से लौटते समय दोघट कस्बे में एडवोकेट सुनील पंवार व राजेंद्र चौधरी के आवास पर यह बात पत्रकारों से कहीं।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत-खलिहानों से गुजरता है, जबकि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है, जिसका परिणाम जनता के सामने है। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हाथरस में लाठी चार्ज कराकर सरकार ने दिखा भी दिया है। इस घटना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। सरकार ने जो कानून बनाया है उससे किसान बर्बाद हो जाएगा। इस मौके पर मनोज कुमार, अब्बास चौधरी, रामकुमार आदि मौजूद रहे।