फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की ताकत से परेशान है सरकार: गौरव टिकैत

विज्ञापन
बागपत : रटौल में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकै? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा है कि किसानों की ताकत से सरकार परेशान है। इसलिए किसानों को एकजुट होकर रहना है। जब तक किसान एकजुट हैं, तब तक उनका कोई उत्पीड़न नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि एकजुटता के कारण ही किसान आंदोलन में किसानों की जीत हुई।
विज्ञापन

रटौल में रविवार को किसान सम्मलेन आयोजित किया गया। जहां भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत का पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। गौरव टिकैत ने कहा कि भाकियू अराजनैतिक है और किसी भी राजनीतिक संगठन के साथ नहीं है। किसान आंदोलन करके किसानों ने अपनी जमीनों को बचाया है। किसानों की एकता के कारण सरकार उनकी मांग मानने के लिए तैयार हुई। उन्होंने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के पदचिन्हों पर चलने और संगठन को मजबूत करने की अपील की।
इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, गौरव बलियान, रामकुमार चेयरमैन, विनोद मलिक, इंद्रपाल, डॉ. मोहम्मद हारुन, डॉ. शाहरुल हसन, हनीफ चौधरी, गुलफाम चौधरी, हाजी मुंतजीर चौधरी, जाकिर हसन, साहिर चौधरी, नन्हें, हाजी शफाकत, जिला उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
किसान पेट भरता है, बेटा सुरक्षा करता है
किसान सम्मेलन वक्ताओं ने कहा कि किसान खेती कर अन्न उगाता है, जिससे पेट भरता है और किसान का बेटा सेना में शामिल होकर सीमा पर सुरक्षा करता है। जिससे पूरा देश चैन की नींद सो पाता है। हर मोर्चे पर किसान ही मौजूद है तो सरकार उसकी पीड़ा क्यों नहीं सुनती। कहा गया कि सरकार को किसान की पीड़ा सुननी चाहिए और उसे दूर भी किया जाना चाहिए। रटौल में आयोजित किसान सम्मेलन में चमरावल, चांदीनगर, ललियाना, लहचौड़ा, गोठरा, घिटौरा समेत अन्य गांवों के किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे।
--
कई जगह हुआ स्वागत
किसान सम्मेलन में शामिल होने रटौल पहुंचे भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत का ग्रामीणों ने कई जगह स्वागत किया। रटौल पेट्रोल पंप पर और रटौल कस्बे में जगह-जगह रोककर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें