फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मुद्दे पर फेल साबित हो रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। वरिष्ठ नेता सत्येंद्र मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। बढ़ते अपराध, पुलिस की निष्क्रियता, छोटे-मोटे कुटीर धंधे बंद होने तथा बढ़ती बेरोजगारी दिन प्रतिदिन चिंता बनती जा रही है। कहा कि चीनी और नमक से लेकर हवा पानी पर भी कर वसूलने वाली सरकार गरीबों का निवाला छीन लिया है। त्योहारों पर गरीब जनता को मिलने वाला मिट्टी का तेल भी सरकार ने बंद कर दिया है। कहा कि गैस सिलिंडर के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे गरीब जनता रसोई गैस लेने में अक्षम महसूस कर रही है। बैठक में हाथरस में बिटिया के साथ हुई घटना व जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की निंदा की गई। युवा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, संजीव, रोहित, सुभाष, संजू, देवेन्द्र आदि शामिल रहे। संचालन दीपक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें