फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के साथ भेदभाव कर रही सरकार : टिकैत

Mon, 09 Dec 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली/रटौल। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। इसको रोकने के लिए भारत सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार लोगों के साथ भेदभाव कर रही है।
विज्ञापन

वह रविवार को बिनौली के प्रमुख कुलदीप तोमर के यहां एक एक शादी समारोह में शामिल होने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में आज किसान सबसे ज्यादा परेशान है। गन्ना मूल्य हो या बिजली की समस्या, किसान चारों तरफ से घिरा हैं। बकाया गन्ना भुगतान के लिए किसान आंदोलन कर रहा है। भाजपा सरकार में कोई भी काम सही नहीं हो रहा हैं।
संगठन में शिक्षकों को जोड़े जाने का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बताया शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी हैं, यह पढ़ा लिखा समाज हैं। मगर शिक्षकों की भी अनेकों समस्याएं हैं। किसान और शिक्षक मिलकर समस्याएं उठाएंगे। उन्होंने कहा कि बिजली का निजीकरण हो रहा हैं, सब कुछ निजी हाथों में चला जाएगा तो कुछ नहीं बचेगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, इंद्रपाल सिंह, दीपक शर्मा, नीरज ढाका, प्रदीप प्रधान, जितेंद्र, सेंसर पाल, जगपाल, निरंकार, कृष्ण एडवोकेट, शिवम, धीरज राठी, विनोद कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष चमन लाल शर्मा, मनोज हुड्डा, महाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें