फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक जुलाई से शुरू होगा टांडा का राजकीय कन्या मॉडल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला स्तर पर शिक्षक नियुक्त कर शुरू कराई जाएगी नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। टांडा में एक जुलाई से राजकीय कन्या मॉडल स्कूल का शुभारंभ किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से स्कूल शुरू करने की अनुमति दे दी है। फिलहाल विद्यालय में जिला स्तर से स्टॉफ की व्यवस्था कर नौवीं और 11वीं में प्रवेश शुरू कराए जाएंगे। शासन स्तर से पद स्वीकृत होने पर छठीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन कराया जाएगा। विभाग की ओर से स्कूल शुरू करने के लिए तैयारियां शुरु कर दी है।
विज्ञापन

छात्राओं को गांव में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए राजकीय कन्या मॉडल स्कूल का निर्माण कराया गया है। विद्यालय का निर्माण पूरा होने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शासन को विद्यालय में पद स्वीकृत करने और माध्यमिक शिक्षा परिषद को विद्यालय का संचालन शुरू कराने की अनुमति मांगी थी। परिषद की ओर से विद्यालय शुरु कराने की अनुमति प्रदान कर दी है। परिषद की ओर से अनुमति मिलने पर फिलहाल जिला स्तर पर विद्यालय शुरू करने की तैयारी है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंतरिक्ष कुमार ने बताया कि विद्यालय में एक जुलाई से नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। जिला स्तर पर विद्यालय में एक प्रभारी प्रधानाचार्य के अलावा तीन शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। शासन से पद स्वीकृत होने पर छठीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें