-परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
फोटो - 12
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में भर्ती युवती की इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ गई। इसके बाद युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का अरोप लगाया है।
बिलौचपुरा की नरगिस ने बताया कि उसकी बेटी मोटी को बुखार आया था। चार दिन पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को चिकित्सक के परामर्श पर मेडिकल स्टॉफ ने उसे इंजेक्शन दिया था। आरोप है कि इंजेक्शन लगने पर उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। महिला का कहना था कि वह पिछले दो दिन से बेटी का सीटी स्कैन कराने की मांग कर रही थी, मगर चिकित्सक ने उसकी एक नहीं सुनी। युवती की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। नरगिस ने चिकित्सकों पर युवती के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सीएमएस डॉ़ एसके चौधरी का कहना है कि इस बारे में जानकारी कराई जाएगी। फिलहाल युवती को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।