फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार घोषित करें अहिंसा दिवस, आज घरों में महावीर पूजा

विज्ञापन
विनोद जैन एडवोकेट - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
सरकार घोषित करें अहिंसा दिवस, आज घरों में महावीर पूजा
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रहमचर्य और अपरिग्रह के पांच सिद्धांत हैं। भगवान महावीर ने विश्व कल्याण की राह दिखाई। लॉकडाउन के कारण जिले में कार्यक्रम नहीं होंगे, लेकिन जैन अनुयायी घरों में ही भगवान महावीर की पूजा करेंगे।
महावीर स्वामी दिगंबर जैन परमागम मंदिर के अध्यक्ष और जैन राजनैतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट विनोद कुमार जैन ने बताया समाज के प्रत्येक मनुष्य में बड़ों और धर्म के प्रति संस्कार भरे हैं। व्श्वि कल्याण करने वाले महावीर स्वामी की जयंती को उन्होंने सरकार से अहिंसा दिवस घोषित करने की मांग की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जैन दर्शन के प्रचार प्रसार व पुरातत्व जैन धरोहर को संयोजक रखने के लिए 500 करोड़ रुपये सरकार की ओर से जैन समाज को प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में ही करेंगे महावीर की पूजा
बड़ौत। नगर में महावीर जयंती पर रथ यात्राएं व अन्य धार्मिक आयोजन जैन अनुनायियों द्वारा किए जाते हैं, लेकिन कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने के कारण इस वर्ष सोमवार को महावीर जयंती पर लोग अपने घरों मेें ही पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें