बागपत। जिले भर में बुधवार को गोवर्धन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। लोगों ने शुभ मुहूर्त में गोवर्धन का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पूजन के बाद शाम को अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया।
ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि गोवर्धन का पूजन प्रतिपदा तिथि में किया जाता है। गोवर्धन का पूजन गोधूलि बेला में करना शुभ माना जाता है। बुधवार को शाम पांच बजकर 47 मिनट से शाम छह बजकर 38 मिनट तक शुभ मुहूर्त में गोवर्धन का पूजन किया।
नगर की मास्टर कॉलोनी में कालोनी के लोगों ने विधि विधान से गोवर्धन का पूजन कर प्रसाद वितरित किया। मौके पर जनक सिंह सोम, विजयपाल सिंह यादव, रामकिशन, संजीव यादव, डॉ अशोक, पवन प्रताप, उदयवीर सोम मौजूद रहे।
---
गोवर्धन पर वितरित किया अन्नकूट का प्रसाद
गोवर्धन के त्योहार पर सिसाना रोड भूमिया शिव मंदिर परिसर में अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारद्वाज, सुभाष चौहान, नागेश शर्मा, ओम सिंह, शिखर भारद्वाज, शिवम भारद्वाज, रोहित उपाध्याय, नीरज कश्यप, मौजूद रहे। उधर हरे कृष्णा श्री राधा गोविंद प्रमार्थ एसोसिएशन की ओर से ठाकुरद्वारा मंदिर के पुजारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री के निर्देशन में टेलीफोन एक्सचेंज के पास गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया। इसमें अध्यक्ष मनोज गोयल, राकेश गर्ग, राजीव गुप्ता, राजीव गर्ग, कन्हैया, कपिल गर्ग, आशुतोष गोयल, हरेंद्र गुप्ता, अजय गोयल, लोकेश गुप्ता, रितू अग्रवाल, श्रेया गर्ग, स्वाती गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के शालीग्राम मंदिर, पक्का घाट मंदिर, कोर्ट रोड गली नंबर तीन में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया।
सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा की
बागपत। शहर की मास्टर कॉलोनी में बुधवार को सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा की गई। जहां पंडित प्रवीण दीक्षित व प्रवीण सोम ने मंत्रोच्चार से पूजा कराई और गोवर्धन पर्व का महत्व बताया। यहां सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विजयपाल यादव, उदयवीर सिंह, रामकिशन सिंह, महेंद्र धामा, प्रमोद प्रकाश, दुष्यंत चौहान, अशोक, संजीव यादव, धीरज बंसल, राजेंद्र राणा, सुरेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
टीकरी में गोवर्धन पूजा करते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT
बागपत के ठाकुरद्यारा मंदिर में गोवर्धन पूजा करवाते पुजारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री- फोटो : BAGHPAT
बागपत की मास्टर कालोनी में गोवर्धन पूजा करते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT
बागपत के यमुना रोड पर घर में गोवर्धन की पूजा करते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT