फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईफाई से लैस होंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, नहीं चलेगी सीएचओ की मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को वाई-फाई से लैस किया जाएगा। वहीं, सीएचओ की हाजिरी ऑनलाइन दर्ज कराई जाएगी। सीएचओ सेंटर की परिधि में अपनी हाजिरी दर्ज कर सकेंगे। यह सुविधा शुरू होने से केंद्रों पर सीएचओ की मनमानी पर रोक लगेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में दो सौ उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से 105 सेंटरों पर सीएचओ तैनात हैं, जबकि अन्य सेंटरों पर एएनएम स्वास्थ्य सेवाएं संभाल रही हैं। उपकेंदों पर सीएचओ की मनमानी रोकने और मरीजों को सही उपचार देने के लिए केंद्रों पर वाई-फाई सुविधा शुरू कराई जा रही है। सेंटरों पर सीएचओ की हाजिरी ऑनलाइन लगाई जाएगी। केंद्र पर आने वाले गंभीर मरीजों को ऑनलाइन इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीएचओ केंद्र की परिधि में ही अपनी ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कर सकेंगे और ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर ही उनका वेतन जारी किया जाएगा। इसके लिए सीएचओ को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को वाई-फाई से जोड़ा जा रहा है। इन केंद्रों पर मरीजों को ऑनलाइन इलाज के अतिरिक्त सीएचओ की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी। विभाग की ओर से सीएचओ को उपस्थिति दर्ज करने और मरीजों की जांच संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें