फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित युवक को गोरखपुर पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। गोकशी के मुकदमे में लगी गैंगेस्टर के मामले में वांछित चल रहे एक युवक को गोरखपुर पुलिस ने बरनावा गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में गोरखपुर जनपद के गिड़ा थाने की पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा था। वह एक छोटा हाथी गाड़ी में चार गाय को गोकशी के लिये जा रहे थे। इनमें से एक युवक बरनावा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने वहां मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। आरोपी जमानत पर छूट जाने के बाद सभी पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। गैंगेस्टर के मामले में बरनावा का युवक भी वांछित चल रहा था। वांछित युवक की तलाश में गोरखपुर के गिड़ा थाने से आए एसआई राजेश कुमार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने पुलिस चौकी की मदद से सोमवार की शाम बरनावा में आरोपी के घर दबिश दी। दबिश के दौरान गोरखपुर पुलिस वांछित युवक रियाज पुत्र फैयाज को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें