रटौल। लहचौड़ा गांव के रहने वाले पप्पू पुत्र भीम ने बताया कि बुधवार शाम उसका बेटा मोहित रसोई में चाय बना रहा था। तभी गैस सिलिंडर के पाइप में आग लग गयी। उसने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग भी वहां आ गए। जिसमें लोगों ने किसी तरह गैस सिलिंडर को घर से बाहर निकालकर आग बुझाई। आग लगने से रसोई में रखा फर्नीचर, मिक्सर व हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जिससे उसका तीस हजार रुपये का सामान जल गया।