बागपत। अमर उजाला शुभ लाभ दीपावली महोत्सव योजना के अंतर्गत मंगलवार को सिक्कों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ बागपत विजय चौधरी और सीओ पुलिस लाइन देवेंद्र कुमार शर्मा ने किया।
अमर उजाला की ओर से दीपावली पर दो संस्थानों पर खरीदारी करने पर शुभ लाभ योजना चलाई गई थी। जिसके अंतर्गत मंगलवार को बागपत कार्यालय पर विजेताओं को सोने और चांदी के सिक्कों का वितरण किया गया। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा और विजय चौधरी ने विजेताओं को सोने व चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में योगेश कुमार और पवन कुमार को सोने का सिक्का और सुशील, विनय कुमार, मीनाक्षी, आकाश कुमार, प्रियंका शर्मा, अर्चना शर्मा, राजकुमार, संजीदा, प्रदीप शर्मा, सलीम, बाबूराम व सोम विश्वकर्मा को चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया गया।
अमर उजाला की ओर से सोने और चांदी के सिक्के पाकर विजेताओं के चेहरे खिल गए। पीसी क्वालिटी फर्नीचर के डायरेक्टर यशपाल राजपूत व शिव गंगा मोटर्स जावा यजदी के डायरेक्टर शेखर पंवार ने कहा कि अमर उजाला की शुभ लाभ स्कीम काफी अच्छी रही।