फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्टों के संहार के लिए धरती पर जन्म लेते है भगवान : प्रेम मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
-गौरीपुर जवाहर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गौरीपुर जवाहर गांव की चौहान चौपाल में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई।
सर्व प्रथम भगवान कृष्ण का दूध से अभिषेक करने के साथ ही भगवान गणेश का पूजन किया गया। इसके उपरांत कलश पूजन कर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा चौपाल से शुरू होकर गांव के मार्गों से होते हुए चौपाल पर ही संपन्न की गई, जहां महिलाओं ने अपने कलश स्थापित किए। कथा वाचक प्रेम मूर्ति राजेश्वर महाराज ने भगवान की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान दुष्टों के संहार के लिए धरती पर जन्म लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर ईश्वर की भक्ति करने से दुखों का नाश हो सकता है। इस मौके पर अजय चौहान, अजीत सिंह, आशीष चौहान, संजय चौहान, नंद किशोर, रामपाल सिंह, अनिल, ईश्वर सिंह, विक्रम, कालू, सत्यपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें