कार्यक्रम की खबर
फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। गढ़ी कलंजरी में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक साध्वी रजनी यादव ने कहा कि पापियों का विनाश करने के लिए भगवान धरती पर अवतार लेते हैं।
उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जब दैत्य शक्ति प्रभावी हो जाती है, तब अत्याचार बढ़ता है। भगवान किसी न किसी रूप में पापियों का अंत कर भक्तों के संकट दूर करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही देवकी और वासुदेव के बंधन टूट जाते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सतमार्ग पर चलकर ही मानव का कल्याण हो सकता है। इस मौके पर वीरपाल भगत, धीरेंद्र कसाना, जयवीर, सतीश, नवलकिशोर सहित काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।