-श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से की भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना
फोटो नंबर 16केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन देते हुए भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।
विधान की शुरुआत भगवान के अभिषेक, शांतिधारा और मंडप की शुद्धि के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से 48 दीपों के साथ भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। अनुभूति माता ने अपने प्रवचन में कहा कि भक्ति के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य अपना कल्याण कर सकता है। उन्होंने बताया कि भगवान को प्राप्त करने का सबसे सरल और सीधा मार्ग उनकी सच्ची भक्ति करना है। माता ने जोर दिया कि सच्चे मन से की गई भक्ति ही मनुष्य के जीवन को सफल बनाती है। उन्होंने कहा कि जो लोग नियमित और निष्ठापूर्वक भगवान की भक्ति करते हैं, भगवान विभिन्न रूपों में उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं। अनुभूति माता ने सभी श्रद्धालुओं से अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए भगवान की भक्ति करने का आह्वान किया। इस आयोजन में क्षेत्र के अनेक भक्तगण उपस्थित रहे। इस मौके पर श्यामलाल जैन, राजीव जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, अंकुश जैन, नितिन जैन मौजूद रहे।