फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान सदैव रखते हैं भक्तों का ध्यान : चंद्रमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 20केएआर 1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शनिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओें ने भगवान की नित्य नियम पूजा की।
इसके बाद अभिषेक, शांतिधारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की। धर्म सभा में आर्यिका चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों का सदैव ध्यान रखते हैं। भगवान की भक्ति करने वालों के जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती। भगवान अपने भक्तों के सभी दुखों को दूर कर जीवन खुशियों से भर देते हैं। सभी को भगवान की भक्ति करके अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। भगवान की भक्ति करने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, प्रवीन जैन, विकास जैन, मोहित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें