फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय का सदुपयोग कर सफल बनाएं जीवन : नयन सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 6
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के अतिथि भवन में शनिवार को धर्म सभा में जैन संत नयन सागर महाराज ने कहा कि समय का सदुपयोग कर जीवन को सफल बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जीवन जीने के लिए नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदलना पड़ेगा। इंसान की जिस तरह की सोच होगी, उसके मन में इस तरह के ही विचार आएंगे। इसलिए सोच को हमेशा अच्छी रखो, सब काम ठीक होंगे। जीवन को सर्वोत्तम बनाने के बहुत तरीके हैं। मनोज जैन ने बताया कि अतिथि भवन में 27 सितंबर को एक शाम निर्मल सागर महाराज के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 28 सितंबर को नयन सागर महाराज का 39वां वैराग्य दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रवीण जैन, संजय जैन, अजय, प्रीति, सरिता, मोनिका, आरजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें