फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकीकरण एकता शिविर में दिखी अनेकता में एकता की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। एसपीसी डिग्री कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के पहले सत्र में वालंटियर्स को योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक ने वालंटियर्स को योग का समय और योग करने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने सूर्य नमस्कार की अलग-अलग मुद्राओं का अभ्यास कराकर इनके लाभ की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर संचालक राहुल सिंह परिहार ने समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन कराया। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए वालंटियर्स ने अपनी संस्कृति प्रदर्शित की। शिविर के दूसरे सत्र में भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक संजय द्विवेदी कहा कि संचार के माध्यम से ही व्यक्ति सामाजिक बनता है। संचार के कारण ही एसपीसी कॉलेज में देश के 14 राज्यों के वालंटियर्स एकत्र हो पाए हैं। उन्होंने युवाओं को समाज के उत्थान के लिए अच्छी बातों का संचार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिवकुमार त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता का अर्थ अलग-अलग धर्म व संस्कृति का समन्वय है। शाम को भाषण व कला प्रतियोगिता हुई। इसमें वालंटियर्स ने अपने-अपने क्षेत्रीय खेलों का प्रदर्शन किया। शिविर में एनएसएस के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. अशोक स्रोती, डॉ. सोमपाल सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. उमलेश रानी, डॉ. गीता, सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें