फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कबड्डी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदर्शन के बल पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी गुड़ मंडी में मंगलवार को जिला ओलंपिक अंडर-19 बालिका वर्ग का ट्रायल हुआ, जिसमें बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुई खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन रालोद नेता गौरव बड़ौत व जिला सचिव नरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया। मलकपुर, बावली, जौनमाना, ढिकाना, हिलवाड़ी, गुराना, छपरौली आदि जगहों से महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर स्वाति, आशु, निशू, तनु, शीतल, काजल, निशा, शिखा, हनु, निशा त्यागी, शिखा त्यागी, साक्षी, प्रीति आगामी 14 अक्टूबर को नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में होने वाली मंडल स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। वहीं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर बनारस ओलम्पिक स्टेट में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। चयनित खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एडवोकेट विशेष तोमर कबड्डी कोच, शोकेन्द्र उर्फ काला, सतेन्द्र बरवाला, धर्मेंद्र प्रधान, ऋषिपाल प्रधान, मंशा तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें