मां के डांटने पर किशोरी ने दी जान
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम मां के डांटने पर एक किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपनी 15 वर्षीय बेटी को किसी बात पर डांट दिया था। इसके बाद बेटी कमरे में चली गई और घंटों तक बाहर नहीं आई। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो किशोरी का शव के फंदे पर लटका हुआ था। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के घंटों बाद तक भी पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई।