बिनौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल पढ़ाने जा रही युवती से मनचले ने बीच रास्ते में छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने दो युवकों के साथ युवती के घर में घुसकर परिजनों को भी पीटा। पीड़िता ने थाने पर नामदर्ज तहरीर देकर करवाई की मांग की।
बुधवार सुबह एक युवती स्कूल में पढ़ाने जा रही थी। आरोप है कि एक युवक ने उसे बीच रास्ते में उसे रोक लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उक्त युवक ने युवती को कई थप्पड़ मार दिए। युवती रोती हुई अपने घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां ने मामले की शिकायत आरोपी के घर जाकर की। कुछ देर बाद आरोपी अन्य दो युवक को लेकर युवती के घर पहुंचा और उसके परिजनों से मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी मारने की धमकी देकर फरार हो गया।