फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दोघट थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ नांगल गांव के जंगल में एक किसान के गन्ने के खेत में चारा लेने गई थी। वह खेत की मेड़ पर चारा काट रही थी। उसकी बेटी चारा काटते हुए खेत में चली गई। आरोप है कि खेत में ही मौजूद एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवती को मारने की धमकी देकर भाग निकला। युवती ने खेत से बाहर निकल कर अपनी मां को घटनाक्रम की जानकारी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ रमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है। जल्दी से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें