फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रटौल में बंदरों के डर से छत से गिरी युवती

विज्ञापन
मृतका नरगिस का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल कस्बे में बृहस्पतिवार को छत पर बंदरों के झुंड से डरकर युवती नीचे गिर गई। जिसकी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रटौल के रहने वाले ज्ञासुद्दीन की छत पर बृहस्पतिवार को बंदरों का झुंड आ गया। जो कपड़ों को फाड़ने लगे। तभी ज्ञासुद्दीन की बेटी नरगिस (22) बंदरों को भगाने के लिए गई। तभी बंदरों के झुंड ने नरगिस पर हमला कर दिया। जिससे डरी नरगिस का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई। परिवार वाले नरगिस को लेकर खेकड़ा सीएचसी में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। ज्ञासुदीन ने बताया कि दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान नरगिस की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, रटौल में बंदरों के हमले से छत से गिरने के बाद नरगिस की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने बंदरों को नहीं पकड़वाने पर रोष जताया। कस्बावासी शकील, शहजाद, अब्दुल आदि ने बताया कि कुछ समय पहले बंदरों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया था। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के अधिकारी बंदरों को जल्द पकड़वाए।

रटौल कस्बे में युवती नरगिस की मौत के बाद विलाप करते परिजन- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें