फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसान दिवस आज, 68 किसानों को मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कलक्ट्रेट के लोकमंच पर शुक्रवार को किसान दिवस मनाया जाएगा। जिसमें उन्नत खेती करने वाले 68 किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई जाएगी, जिसके लिए कलक्ट्रेट के लोकमंच पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक किसानों को प्रोत्साहित करेंगे और खेती के लिए टिप्स देंगे।
उन्होंने बताया कि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह किसानों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। जिसमें 16 किसानों को प्रथम में सात हजार रुपये, 16 किसानों को द्वितीय पुरस्कार में पांच हजार व 36 किसानों को तृतीय पुरस्कार में दो-दो हजार रुपये से प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा किसान दिवस पर गौसपुर गांव में फूलो की की खेती करने वाली महिला किसान शाहीन, शबाना व घटौली की महिला किसान रजनी को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें