फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गाजियाबाद टीएनसी ने दिल्ली पैंथर को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 04केएआर 2
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सुन्हैड़ा गांव में स्वर्गीय जयकुमार पांचाल की स्मृति में चल रही विश्वकर्मा ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को टीएनसी गाजियाबाद और दिल्ली पैंथर की टीमों के बीच मैच हुआ। इसमें गाजियाबाद टीएनसी ने दिल्ली पैंथर को पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

आयोजक ओमदत्त पांचाल ने बताया कि दिल्ली पैंथर की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए। संजय तन्नू ने 72 रन बनाए। गाजियाबाद की टीम के कप्तान मलिक ने दो विकेट और विपिन मलिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। इसके जवाब में टीएनसी गाजियाबाद की टीम ने पांच विकेट शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर लिया। शनि भाटी ने 74 व सचिन शर्मा ने 42 रन बनाए। दिल्ली पैंथर की टीम के खिलाड़ी संजय तनु ने दो विकेट लिए। इस मौके पर शनि तंवर, मोनू तंवर, सचिन, मुन्ना, लक्की, गौरव कौशिक, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें