फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पैमाइश कराओ, फिर करो मुआवजे की कार्रवाई

विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत में किसानों की फाइल तैयार करते लेखपाल जितेंद्र गुप्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पहले पैमाइश कराओ, फिर करो मुआवजे की कार्रवाई
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में अधिग्रहीत होने वाली जमीन के मुआवजे की फाइल बनाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में शिविर लगाया गया। जिसमें किसानों ने पहले कॉरिडोर के कट के लिए गई भूमि की पैमाइश कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत में आयोजित शिविर में लेखपाल जितेंद्र गुप्ता ने किसानों की समस्याएं सुनीं। जहां किसान नीरज कुमार, विजय सिंह चौधरी, रामदास, कृष्ण चौधरी, रणबीर सिंह, धर्मपाल प्यारे ने बताया कि अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। सभी किसानों को मुआवजा मिलने के बाद ही जमीन पर कब्जा दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन पर वार्ड ए में जमीन कम दर्शाने का आरोप लगाया, जबकि जमीन ज्यादा गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉरिडोर से बनने वाले कट में गई भूमि की भी पैमाइश नहीं हो पाई है। उन्होंने पहले पूरी जमीन की पैमाइश कराने की मांग की। उधर लेखपाल जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि 300 किसानों की मुआवजे की फाइल बनेगी, जिसमें 177 बन चुकी हैं और अन्य जल्द बना दी जाएंगी। बृहस्पतिवार को शिविर में 15 किसानों की फाइल तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें