बागपत यमुना इंटर कालेज में बैठक को संबोधित करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भगत सिंह
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। यमुना इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भगत सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार कानूनी जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को शिविर का आयोजन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के सचिव भगत सिंह ने लोगों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने लंबित लघु आपराधिक वाद, ट्रैफिक चालान, मोटर दुर्घटना वाद, स्टांप वाद समेत अन्य वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। मौके पर तहसीलदार, कानूनगो व वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।